Gujarat Vidhva Sahay Yojana : गुजरात विधवा सहाय योजना को गुजरात सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहा है, ऐसे तो कही सारी योजनाए महिलाओ के लिए चलाई जा रही है लेकिन गुजरात विधवा सहाय योजना खास उन महिलाओ के लिए है जो अब निराधार हो चुकी है उनके पास अब आय को कोई जरिया नहीं बचा है, ऐसे में गुजरात सरकार द्वारा विधवा महिलाओ को जिनके पति इस दुनिया में नहीं रहे ऐसी निराधार के लिए आर्थिक मदद करने हेतु हर महीना ₹१२५० डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में भेजे जा रहे है।

दोस्तों, आज के इस लेख में हम गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) क्या है? योजना का उद्देश्य, इस योजना के लिए पात्रता, अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो क्या क्या डाक्यूमेंट्स की जरुरत रहेगी, अगर आपको कोई दिक्कत है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है? इन सबके बारे में डिटेल में चर्चा करेंगे ताकि आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने में कोई दिक्कत ना आए।
गुजरात विधवा सहाय योजना क्या है? (Gujarat Vidhva Sahay Yojana Kya Hai?)
इस योजना को गुजरात सरकार के महिला एवं बल विकास विभाग द्वारा चलाया जा रहे है, गुजरात विधवा सहाय योजना एक निराधार महिला को हर महीना कुछ न कुछ आर्थिक मदद पहुंचने के हेतु से शुरू की गई है इस योजना का नाम बदल कर गंगा स्वरूपा आर्थिक सहाय योजना (Ganga Swarupa Arthik Sahay Yojana) रख दिया गया है इस योजना में निराधार विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद हेतु हर महीना ₹१२५० डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाते है।
गुजरात विधवा सहाय योजना हाइलाइट्स (Gujarat Vidhva Sahay Yojana Highlights)
योजना का नाम | गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) |
कब लॉन्च हुई | साल २०२० |
किसने लॉन्च की | गुजरात सरकार (पूर्व मुख्यमंत्री विजयभाई रुपानी) |
योजना का उद्देश्य | गुजरात की हर विधवा महिला को आर्थिक मदद पहुंचना |
किसको लाभ मिलेगा | गुजरात की हर विधवा महिला को |
कितना लाभ मिलेगा | ₹१25० प्रति माह |
ऑफिसियल वेबसाइट | wcd.gujarat.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 155209 |
Digital Gujarat Portal Helpline | 18002335500 |
योजना का उद्देश्य
गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) का मुख्य उदेश्य गुजरात की १८ साल से ज्यादा की कोई भी विधवा और निराधार महिलाओ को आजीवन आर्थिक मदद पहुंचना है। इस योजना के तहत गुजरात भर की निराधार और विधवा महिलाओ को हर महीना गुजरात सरकार के महिला एवं बल विकास विभाग द्वारा हर महीना ₹१25० की अर्थी मदद उनके बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से पहुंचे जाती है।
योजना का लाभ एवं विशेषताएं
गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) के लाभ की बात करे तो यह योजना गुजरात सरकार ने साल २०२० में शुरू की है।
- यह योजना खास निराधार विधवा महिलाओ के लिए चलाई जा रही है
- निराधार विधवा महिलाओ को ₹१25० प्रति माह आर्थिक मदद की जाती है।
- मदद DBT यानि Direct Benefits Transfer के जरिये उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाती है ताकि बेच में कोई इसका फायदा न उठा सके।
- इससे निराधार महिला अपना जीवन आत्मसन्मान से व्यतीत कर पायेगी।
योजना के लिए पात्रता
प्रिय पाठकगण, आपके मन में काफी सवाल होंगे की इस योजना में लाभ लेने हेतु पात्रता क्या होगी तो इस लेख में हम पूरी डिटेल में चर्चा करेंगे ताकि आपके मन में और कोई सवाल ना रह जाये, इस योजना के लिए पात्रता की बात करे तो वह निम्न लिखित है।
- आवेदनकर्ता मूल गुजरात का निवासी होना जरुरी है।
- इस योजना में १८ साल से ऊपर की कोई भी गुजराती विधवा महिला आवेदन कर सकती है।
- इस योजना में आय की सिमा सालाना ग्राम्य विस्तार के लिए 1,20,000 रूपया तय की गई है जबकि,
- अगर शहरी विस्तार की बात करे तो सालाना 1,50,000 रूपया आय तय की गई है।
- अगर लाभार्थी दूसरी शादी कर लेते है ऐसे किस्से में इस योजना का लाभ मिलना बंद हो जायेगा।
लाभ लेने हेतु दस्तावेज
अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपको इस योजना का लाभ लेने हेतु निम्न लिखित डाक्यूमेंट्स की जरुरत रहेगी।
- आधारकार्ड
- राशनकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- पति का मरण का दाखिला
- आय प्रमाणपत्र
- विधवा का दाखिला (तलाटी कम मंत्री का दिया हुआ)
- पुनः लग्न नहीं किया हुआ दाखिला (तलाटी कम मंत्री का दिया हुआ)
- आयु का प्रमाणपत्र
- बैंक अकाउंट नंबर
हेल्पलाइन नंबर
बात करे इस योजना के हेल्पलाइन नंबर की तो गुजरात सरकार ने इस योजना के लिए अपना ऑफिशल हेल्पलाइन नंबर (Digital Gujarat Portal Helpline) 18002335500 लॉन्च किया हुआ है इस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करके आप गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) से संबधित किसी भी प्रकार की जानकारी या आपको और कोई ज्यादा माहिती की जरुरत हो तो आप इस पर कॉल करके माहिती प्राप्त कर पाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
दोस्तों, ऑनलाइन आवेदन करने हेतु लोगो के मन में कही तरह के सवाल होते है, जैसे की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी या फिर ऑफलाइन, अगर ऑफलाइन है तो फॉर्म कहा से लाये इत्यादि, तो दोस्तों बात करे Vidhwa Sahay Scheme की तो इस योजना के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिनकी पूरी प्रक्रिया हमने निचे समझाई हुई है।
आपको सबसे पहले यह समझना होगा की आप ग्राम्य विस्तार से है या शहरी विस्तार से क्योकि, अगर आप ग्राम्य विस्तार से है तो आपको सबसे पहले अपने पंचायत के VCE के पास यानि Village Computer Entrepreneur के पास जाना है। अगर आप किसी शहरी विस्तार से है तो आपको मामलतदार (तहसीलदार) ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पास जाना होगा।
- स्टेप-१. आपको सबसे पहले हमने ऊपर सुजाये हुए सारे डाक्यूमेंट्स इक्कठा करना है।
- स्टेप-२. अब आप अगर गांव से है तो आपको सारे डाक्यूमेंट्स को लेकर अपने गांव की पंचायत में VCE के पास जाना है।
- स्टेप-३. अगर आप शहर से है तो आपको मामलतदार ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के पास जाना है।
- स्टेप-४. वह जाते ही VCE/कंप्यूटर ऑपरेटर आपको Gujarat Vidhva Sahay Yojana PDF File या फिर आपको फॉर्म की हार्ड कॉपी देगा।
- स्टेप-५. अब आपको Gujarat Vidhva Sahay Yojana Form को पूरा भर लेना है, सारी डिटेल उसमे जो भी मांगी गई हो।
- स्टेप-६. आपको इस फॉर्म में तलाटी कम मंत्री की खराई की जरुरत रहेगी तो उनकी खराई करवा ले।
- स्टेप-७. VCE/ऑपरेटर आपके फॉर्म को ऑनलाइन Digital Gujarat Portal पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर देगा। और आपको एक नंबर मिलेगा।
आपको जोभी नंबर मिला है उस नंबर को आप NSAP Portal दाल कर आप अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे।
Vidhva Sahay Yojana शुरू रखने हेतु कुछ शर्ते
दोस्तों इस योजना यानि Vidhva Sahay Yojana को आजीवन शुरू रखने के लिए महिला एवं बल विकास विभाग द्वारा कुछ शर्ते राखी गई है जो निम्न लिखित है।
- अगर आपको इस योजना का लाभ लेते रहना है तो आपको हर साल के जुलाई माह में आपको तलाटी कम मंत्री का सही किया हुआ दाखिला की अपने अभी तक कोई और दूसरी शादी नहीं की उसका प्रमाणपत्र आपको मामलतदार ऑफिस में देना होगा।
- विधवा महिला लाभार्थी को अपना vidhva pension sahay शुरू रखने हेतु हर तीन साल के बाद जुलाई माह में अपना आय का प्रमाणपत्र भी जमा करवाना होगा। यह दो शर्ते थी जो आपको आजीवन पेंशन लेने हेतु सहायक होगी।
Gujarat Vidhva Sahay Yojana Online Status Check
प्रिय पाठकगण, अगर अपने पहले से ही इस योजना के तहत अपना नामांकन करवा लिया है और आप अपने इस योजना के हेतु अपना Online Status Check करना चाहते हे तो आप अपना स्टेटस आसानी से चैक कर पाएंगे इसके लिए आपको निम्न लिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- स्टेप-१. आपको सबसे पहले NSAP Portal पर जाना होगा।
- स्टेप-२. आपके सामने पोर्टल का होम पेज आएगा उसमे से आपको Report पर क्लिक करना होगा।
- स्टेप-३. रिपोर्ट के अंदर आपको Beneficiary Search, Track and Pay में जाना होगा।
- स्टेप-४. अब आपको Pension Payment Details New में जाना होगा।
- स्टेप-५. लाभार्थी अपना स्टेटस दिन तरीको से चेक कर पाएंगे।
- स्टेप-६. Sanction Order No/Application No और Application Name और Registered Mobile Number के जरिये।
निष्कर्ष
दोस्तों, अंत में बात करे तो हमने इस लेख में गुजरात विधवा सहाय योजना (Gujarat Vidhva Sahay Yojana) क्या है? योजना का उद्देश्य, इस योजना के लिए पात्रता, अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो क्या क्या डाक्यूमेंट्स की जरुरत रहेगी, अगर आपको कोई दिक्कत है तो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है? इन सबके बारे में डिटेल में चर्चा की जोकि आशा करता हु की पसंद आया होगा अगर पसंद आया है और आप एक गुजराती परिवार से है तो इस योजना के लेख को जो वाकय जरुरत मंद है या आपके नजदीक में कोई ऐसी व्यक्ति है जिनको इस योजना का लाभ मिल सकता है तो उनके साथ यह जरूर शेयर करे, आप निचे दिए गए सोशल शेयरिंग बटन से शेयर कर पाएंगे, धन्यवाद।
अन्य पढ़े :
- Sat Fera Samuh Lagna Yojana
- Free Silai Machine Yojana
- Vahli Dikri Yojana 2023
- Ladli Bahana Yojana २०२३
- Gujarat Farmer Free Smartphone Scheme 2023
FAQ’s
Q-1. विधवा सहाय योजना किस राज्य में लागु की गई है?
Answer : विधवा सहाय योजना हाल गुजरात राज्य में लागु है।
Q-2. गुजरात विधवा सहाय योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
Answer : गुजरात विधवा सहाय योजना गुजरात की कोई भी विधवा महिला आवेदन कर सकती।
Q-3. गुजरात विधवा सहाय योजना में कितनी धन राशि की सहाय की जाती है?
Answer : गुजरात विधवा सहाय योजना में ₹१25० प्रति माह सहाय की जाती है।